हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 September 2023

गरीब बच्चों के लिए निशुल्क पाठशालाएं खोली जाएंगी



लखनऊ, मोस्ट कल्याण संस्थान उत्तर प्रदेश की ओर से दारुलशफा ए-ब्लाक कॉमन हॉल में रविवार को आयोजित सम्मेलन में पिछड़ो में शिक्षा जागरूकता व बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।


सम्मेलन में पिछड़ो और गरीबों के बच्चों को बुनियादी शिक्षा देने के लिए निशुल्क पाठशालाएं खोली जाने का निर्णय भी लिया गया।

संस्थान के निदेशक श्यामलाल निषाद ने कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों के शैक्षिक स्तर में सुधार और गांव - गांव शिक्षा का महत्व बताने के लिए संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।



गांवों में तमाम बच्चे कक्षा आठ व नौ के बाद पढ़ाई छोड़ देते हैं। ऐसे बच्चों और उनके माता- पिता को जागरूक किया जाएगा। सम्मेलन में रामानंद बौद्ध को प्रदेश संयोजक और आरती कश्यप को महिला विंग का संयोजक चुना गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more