हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 October 2023

20 स्कूलों के मिड-डे मील में सुपरफूड मशरूम शामिल


औरैया : डीएम की अध्यक्षता में विकास खंड भाग्य नगर के 20 परिषदीय स्कूलों के मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) में सुपरफूड मशरूम को शामिल किया गया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में बीएसए और महर्षि फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर शिक्षा व कृषि विभाग के एक संयुक्त बैठक में किया गया । बच्चों को कुपोषण से बचाने में यह प्रोटीन युक्त सहायक सिद्ध हो सकता है।


कृषि विभाग के टेक्निकल सपोर्ट यूनिट ( बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन) के सहयोग से मिड- डे-मील अथारिटी की अनुमति लेते हुए मशरूम को मिड-डे-मील में समान्वित किया जाएगा। परियोजना के प्रथम चरण पायलट प्रोजेक्ट के तहत जिले के विकास खंड भाग्यनगर के 20 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को चयनित किया जा चुका है। इसमें सप्ताह में सब्जी वाले दिन मशरूम समाहित किया जाएगा। बैठक में डीएम नेहा प्रकाश ने इस संबंध में निर्देश दिए। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में 15 और 20 ग्राम प्रति छात्र प्रति सप्ताह न्यूनतम दर निर्धारित की गई है। मशरूम की आपूर्ति कृषि विभाग के अंतर्गत संचालित महर्षि किसान प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड के महिला कृषकों की मदद से न्यूनतम 120 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया जाना तय हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more