07 November 2023

शिक्षण कार्य में गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान


झींझक ‘बीआरसी सभागार में सोमवार को नवांगतुक बीईओ ने शिक्षकों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखें और शिक्षण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान दें।



बीईओ शैलेश दुबे ने सोमवार को बीआरसी सभागार में आयोजित बैठक में शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। इसके साथ ही स्कूल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रहे और बच्चों को भी सफाई के लिए प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों को बताया गया कि उनको बच्चों को पढ़ाने के लिए हर प्रयास करना होगा। इस दौरान शिक्षक दीवान सिंह, पंकज गुप्ता, आलोक गुप्ता, अखिलेश, अनिल कुशवाहा, अनिरुद्ध सिंह, मंजीत सिंह मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more