हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

10 से 15 दिसंबर के बीच यूपी बोर्ड जारी करेगा परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची



प्रयागराज। यूपी बोर्ड नकल विहीन परीक्षा के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। 10 से 15 दिसंबर तक बोर्ड पूरे प्रदेश में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी कर देगा। इस बार जिलेवार रिपोर्ट के अनुसार कुल 7864 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं।


2023 की तुलना में बने केंद्रों से यह संख्या 889 कम है। इस सूची में 2023 में डिबार किए गए केंद्रों की भी जांच की जा रही है, ताकि सूची फाइनल की जा सके।





 उधर, परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए सुविधाओं और व्यवस्थाओं की नियमावली जारी कर दी गई है। साथ ही केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे और स्ट्रांग रूम को दुरुस्त करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों के निर्धारण के लिए गठित टीम वहां जाकर प्राथमिक सुविधाओं की जांच करेगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more