हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

12 दिसंबर तक जमा हो सकेंगे मदरसा बोर्ड परीक्षा के फार्म


लखनऊ। मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंड्री (आलिम), कामिल और फाजिल की परीक्षाओं का शुल्क अब 8 दिसंबर तक जमा किया जा सकेगा। मदरसा बोर्ड ने आवेदन पत्र भरने की सुस्त रफ्तार को देखते हुए परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि में फिर से इजाफा किया है। मदरसा पोर्टल पर ऑनलाइन फार्म अब 12 दिसंबर तक भरे जा सकेंगे।



मदरसा शिक्षा परिषद की वर्ष 2024 की परीक्षा के आवेदन पत्र मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर ऑनलाइन भरवाने की प्रक्रिया 30 अक्तूबर से शुरू हुई थी ।

अब तक प्रदेश भर से मात्र 70 हजार फार्म ही भरे जा सके हैं। बोर्ड की रजिस्ट्रार डॉ. प्रियंका अवस्थी ने बताया कि परीक्षा शुल्क चालान के जरिये जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 8 दिसंबर कर दी गई है। आवेदन फार्म ऑनलाइन भरने की तिथि बढ़ा कर 12 दिसंबर की गई है.

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more