हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

यूपी बोर्ड ने 199 विद्यालयों की मान्यता खत्म करने के लिए डीआईओएस को भेजी सूची


प्रयागराज। यूपी बोर्ड द्वारा 199 स्कूलों की मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई चल रही है। इन सभी विद्यालयों को 2024 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में केंद्र बनने नहीं दिया जाएगा। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों के माध्यम से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इन स्कूलों की सूची भेजी है।

इनमें से तमाम स्कूल ऐसे हैं, जहां बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता या सामूहिक नकल के प्रकरण सामने आए हैं। इसके साथ ही अन्य परीक्षाओं में नकल करवाने या दूसरे गंभीर आरोपों में फंसे हैं। इनमें से अधिकांश स्कूलों के मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक से लेकर शासन स्तर तक लंबित है। बता दें कि 2024 की बोर्ड परीक्षा से 253 स्कूलों को पहले ही डिबार किया जा चुका है। वहीं, जिन 199 स्कूलों की मान्यता छीनने की कार्रवाई चल रही है, उनमें गाजीपुर के 16, बलिया व मऊ के 12-12 स्कूल जबकि लखनऊ के आठ स्कूल शामिल हैं। प्रयागराज के चार स्कूलों न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सिन्धीटोला शंकरगढ़, बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चंद्रसेनपुर, यूडी मेमोरिल इंटर कॉलेज असरावे कलां और पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्टनगर का नाम भी सूची में है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more