हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

अपनी जगह दूसरे से परीक्षा दिलाने वाले को जमानत नहीं




लखनऊ। सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम अधिकारी की परीक्षा में अपनी जगह दूसरे को बैठाने के आरोपी प्रवीन कुमार सिंह की जमानत अर्जी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने खारिज कर दिया है।

जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया गया कि सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक प्रतियोगितात्मक परीक्षा 2018 का केंद्र ब्राइट कैरियर स्कूल मल्हपुर न्यू हैदरगंज लखनऊ में था। इस परीक्षा में अभ्यर्थी प्रवीन कुमार सिंह के स्थान पर अन्य व्यक्ति को परीक्षा देते हुए पाया गया। जिसे बायोमीट्रिक टीम के प्रभारी अभितोज सिंह के द्वारा पकड़ा गया था। पूछताछ के दौरान पता लगा था कि प्रवीन कुमार सिंह निवासी बसेरा कॉलोनी गोरखपुर के स्थान पर रवि कुमार पाल निवासी ग्राम महमदा थाना रामनगर जिला मुंगेर बिहार फर्जी आईडी के आधार पर परीक्षा दे रहा था। अदालत ने मामले को गंभीर पाते हुए जमानत खारिज कर दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more