हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

ऑनलाइन हाजिरी को लेकर बिफरे शिक्षक, प्रदर्शन

 बाराबंकी। शिक्षकों की विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर अब व्यापक विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने बैठक कर जहां आरपार की लड़ाई का एलान कर दिया। वहीं, जिला मुख्यालय, सतरिख व हैदरगढ़ समेत कई ब्लाॅकों में शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपे।


जिला पंचायत स्थित कार्यालय में संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुशील पांडेय ने कहा कि शिक्षकों से तमाम काम लिए जा रहे हैं। पहले से ही पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें लंबित हैं। अब उल्टे ऑनलाइन उपस्थिति थोप कर शिक्षकों को बदनाम किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, उमानाथ, प्रदीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।







वहीं, आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह की अगुवाई में शिक्षामित्र गन्ना कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। उधर, हैदरगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने धरना दिया। संघ के मंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि विभाग ने प्रोन्नत वेतनमान, अर्द्ध अवकाश, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को सम्मानजनक मानदेय की मांगो को पूरा नहीं किया गया है।






अब शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र किशोर पांडेय, सत्यदेव सिंह, अश्वनी पांडेय, मोहम्मद इस्माइल, अवध बिहारी गुप्ता, अनिल सिंह, अनीता गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं, सतरिख स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र हरख में भी उत्तर प्रदेशीय जूनियर शिक्षक संघ ने धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ब्लॉक अध्यक्ष शेर सिंह, लायकराम, विनय कुमार शुक्ल, कुलदीप श्रीवास्तव, सुधीर कुमार, प्रीति सेंगर, आशारानी, निरूपमा अवस्थी आदि ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ हरख को सौंपा।




अनुदेशक भी खफा, धरने पर बैठे


बाराबंनी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अपील पर अनुदेशकों ने भी ब्लाॅकों में धरना दिया। देवा में ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश कुमार वर्मा की अगुवाई में अनुदेशक ऑनलाइन हाजिरी पर आक्रोश जताते हुए धरने पर बैठ गए। मंत्री इखलाक अहमद, ज्ञानेंद्र वर्मा, राघवेंद्र सिंह, प्रदीप मिश्रा समेत तमाम लोगों ने बीईओ को ज्ञापन सौंपा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more