हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

समान वेतन सहित अन्य मांगों के लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

 

अमेठी सिटी। परिषदीय स्कूलों के शिक्षामित्रों ने समान काम व समान वेतन सहित कई मांगों को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। आदर्श समायोजित शिक्षक-शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया है। ज्ञापन में संवैधानिक व्यवस्था के तहत समान काम-समान वेतन व्यवस्था लागू करने, स्थायी सेवा नियमावली तैयार कर शिक्षामित्रों के जीवन को सुरक्षित करने की बात कही है।



शिक्षामित्रों को पूर्व की भांति मूल विद्यालय में वापसी का अवसर देने, महिला शिक्षामित्रों को उनके ससुराल के पास स्कूल में स्थानांतरित करने व मृतक शिक्षामित्र के परिजनों को नौकरी देने के साथ आर्थिक सहायता की मांग की। इस मौके पर शत्रुघन मिश्र, निर्मल तिवारी, विजय बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more