हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 December 2023

सर्वश्रेष्‍ठ दिव्‍यांग कर्मचारियों को सम्‍मानित करेंगे योगी

 विश्‍व दिव्‍यांग दिवस के मौके पर सीएम योगी आदित्‍यनाथ दिव्‍यांगजन सशक्‍तीकरण के क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले व्‍यक्तियों/ संस्‍थाओं, नियोक्‍ताओं, सर्वश्रेष्‍ठ दिव्‍यांग कर्मचारियों को राज्‍य स्‍तरीय पुरस्‍कार वितरि‍त करेंगे। इसके साथ ही दिव्‍यांगजन को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरण होगा। विशेष विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का भी सम्‍मान किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री सामाजिक संस्‍थाओं और विशेष विद्यालयों की प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे। कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से अटल ऑडिटोरियम, डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्‍ट्रीय पुनर्वास विश्‍वविद्यालय में आयोजित किया गया है। इस मौके पर पिछड़ा वर्ग कल्‍याण एवं दिव्‍यांगजन सशक्‍तीकरण के राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) नरेन्‍द्र कश्‍यप भी मौजूद रहेंगे। 




उधर, चीन में बच्चों को होने वाले श्वांस संबंधी संक्रमण को लेकर यूपी में भी स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को इसे लेकर खास सतर्कता बरतने को कहा गया है। इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई) और सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इंफेक्शन (एसएआरआई) को लेकर सर्विलांस बढ़ाने के साथ ही सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more