हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 March 2024

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों की परीक्षाएं समाप्त, 30 तक जारी होगा परिणाम



लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। अब शिक्षकों को दो दिन में कॉपियों का मूल्यांकन कर 30 मार्च तक परिणाम जारी करना है। 29 और 31 मार्च को छुट्टी पड़ रही है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने पूर्व में जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि चूंकि 31 मार्च को छुट्टी है। ऐसे में विद्यालय इससे पहले किसी कार्य दिवस में प्रगति पत्र बांटना सुनिश्चित करें। बता दें कि इस बार अभिभावकों को कॉपियां भी दिखाने के निर्देश दिए गए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more