हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 March 2024

मात्र दो दिन में ही कॉपियां जांचकर परिणाम जारी करना शिक्षकों के लिए नहीं होगा आसान


लखनऊ। प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों में कक्षा एक से आठ की वार्षिक परीक्षाएं बुधवार को समाप्त हो गईं। अब शिक्षकों को दो दिन में कॉपियों का मूल्यांकन कर 30 तक परिणाम जारी करना है। क्योंकि 29 और 31 मार्च को छुट्टी है। 



बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने पूर्व में जारी आदेश का हवाला देते हुए कहा है कि चूंकि 31 मार्च को छुट्टी है। ऐसे में विद्यालय इससे पहले किसी कार्य दिवस में प्रगति पत्र बांटना सुनिश्चित करें। बता दें कि इस बार अभिभावकों को कॉपियां भी दिखाने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि मात्र दो दिन में ही कॉपियां जांचकर परिणाम जारी करना शिक्षकों के लिए आसान नहीं है। 



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more