हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 May 2024

कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर 28 के खिलाफ परिवाद दाखिल



वाराणसी। कोविड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/अपर सिविल जज (सीडी प्रथम) की अदालत में 28 लोगों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया। 



अदालत ने मामले में गठित अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एमपी- एमएलए) की कोर्ट रिक्त होने के चलते प्रकीर्ण वाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 23 मई नियत कर दी। अधिवक्ता विकास सिंह ने मानव अधिकार अधिनियम 1993 के तहत प्रार्थना पत्र दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more