हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

01 May 2024

सॉरी पापा! बहुत दिल दुखाया है, हम किसी लायक नहीं...सुसाइड नोट लिखकर शिक्षिका ने की खुदकुशी

 पापा हम किसी लायक नहीं हैं, बहुत दिल दुखाया है आपका, सॉरी पापा... शुक्रवार रात खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी निजी विद्यालय की शिक्षिका ने यह सुसाइड नोट लिख कर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची हनुमंत विहार पुलिस ने जांच-पड़ताल कर सुसाइड नोट बरामद किया।





खाड़ेपुर कॉलोनी निवासी मनोज दीक्षित रंगाई-पुताई के ठेकेदार हैं। मनोज ने बताया कि करीब चार साल पहले पत्नी की मौत के बाद व बेटी श्रुति (22) व बेटे अर्पित के साथ रहते थे। श्रुति ग्रेजुएशन करने के बाद एक निजी स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। 








मनोज के मुताबिक शुक्रवार शाम वह काम पर गए हुए थे, जबकि बेटा भी घर पर मौजूद नहीं था। तभी श्रुति ने दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। रात में लौटने पर काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर कुंडा तोड़ कर घर में घुसे तो देखा कि बेटी का शव फंदे से लटक रहा था।





परिजनों की सूचना पर हनुमंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट बरामद किया। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। सुसाइड नोट बरामद कर आत्महत्या के कारण पता करने का प्रयास किया जा रहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more