हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

500 खंड शिक्षा अधिकारियों को देंगे लीडरशिप ट्रेनिंग


लखनऊ। प्रदेश के 500 खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को लीडरशिप ट्रेनिंग दी जाएगी। पांच चरणों में इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण का प्रशिक्षण बुधवार को शुरू हो गया। राजधानी स्थित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में इन्हें नेतृत्व क्षमता, नवाचार व प्रशासनिक दक्षता का प्रशिक्षण दिया जाएगा।



विद्यालयों में बेहतर शैक्षिणिक वातावरण व निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को बेहतर ढंग से पूरा करने में मदद मिलेगी। पहले चरण में 100 बीईओ को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more