हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

जिले की राष्ट्रपति पुरुस्कार सम्मानित शिक्षिका को मिला शिक्षा गौरव सम्मान





उन्नाव। नवाबगंज कस्बा स्थित चेतुवर तालाब प्रांगण में मंदिर जीर्णोद्धार उपरान्त, पक्का तालाब व अन्य विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या द्वारा किया गया। 




सांसद साक्षी महाराज व विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा व प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा,भाजपा जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी,निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार,सदर विधायक पंकज गुप्ता, मौरावां विधायक अनिल सिंह,एमएलसी रामचंद्र प्रधान ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति रावत आदि की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में, आयोजक जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह द्वारा सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मनित किया गया आयोजक द्वारा उन्नाव जनपद का नाम यूरोप तक करने और शिक्षा क्षेत्र से भारतीय प्रतिनिधिमंडल के तौर पर नीदरलैंड्स जाने एवं राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने हेतु शिक्षा गौरव सम्मान दिया गया। यह सम्मान स्नेहिल पांडे को शिक्षा क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षिका के तौर पर अभूतपूर्व कार्य करने के लिए किये गए विशेष योगदान हेतु दिया गया।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more