हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

तैयारी : एसएससी सीजीएल में नियुक्ति प्रतीक्षा सूची से होगी

 

कर्मचारी चयन आयोग अपनी सबसे बड़ी भर्तियों में से एक कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) एग्जाम 2025 से एक बड़ा नीतिगत बदलाव करने की तैयारी में है।



केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, संगठनों और विभिन्न संवैधानिक निकायों, सांविधिक निकायों, न्यायाधिकरणों आदि में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के विज्ञापित सभी पदों पर भर्ती सुनिश्चित करने के लिए आयोग पहली बार प्रतीक्षा सूची से नियुक्ति करने जा रहा है। इसके लिए आयोग की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है और मंजूरी के बाद इसी भर्ती से लागू कर दिया जाएगा। हालांकि आयोग ने इसे प्रतीक्षा सूची की बजाय स्लाइडिंग योजना नाम दिया है। एसएससी की नीति के अनुसार भर्ती परीक्षाओं के संबंध में प्रतीक्षा सूची/आरक्षित सूची नहीं बनाई जाती। पिछली कुछ भर्तियों से सामने आया है कि दस्तावेज सत्यापन के बाद कुछ रिक्तियां खाली रह जाती हैं। इसलिए सभी विज्ञापित रिक्तियों को भरने के प्रयास में आयोग दस्तावेज़ सत्यापन के बाद खाली पद विस्तारित कटऑफ से भरने के लिए एक चक्र के पद आवंटन में स्लाइडिंग योजना लागू करने पर विचार कर रहा है। इसका कार्यान्वयन केंद्र के अनुमोदन पर किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more