हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के दिव्यांग छात्रों को सुगम्य वर्कशीट से विशेष शिक्षा


लखनऊ। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के 2.96 लाख दिव्यांग छात्रों को सुगम्य वर्कशीट के माध्यम से विशेष ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी। यूनिसेफ की मदद से सुगम्य वर्कशीट विद्यालयों में वितरित की जा रही हैं। इन वर्कशीट को कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है।



समावेशी शिक्षा और संवेदनशील नागरिक तैयार करने के लिए यह पहल की गई है।


कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिए हिंदी व गणित विषयों पर केंद्रित किया गया है। कक्षा एक से कक्षा पांच तक के विद्यार्थियों के लिए 1300 वर्कशीट और कक्षा छह से कक्षा आठ तक के छात्रों के लिए 600 वर्कशीट तैयार की गई हैं। पूर्ण दृष्टि दिव्यांग छात्रों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के दिव्यांग बच्चों के लिए रंगीन, आकर्षक व सरल भाषा में यह वर्कशीट तैयार की गईं हैं। जिसमें कठिन से कठिन पाठ को आसानी से समझाने की कोशिश की गई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह का कहना है कि सुगम्य वर्कशीट के माध्यम से दिव्यांग विद्यार्थियों को रोचक ढंग से पढ़ाई कराने की पहल की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more