हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

शिक्षकों को अन्तरजनपदीय तबादले में सभी जिलों के लिए आवेदन का मौका दें


लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों को अन्तरजनपदीय तबादले में सभी जिलों में आवेदन करने का विकल्प खोला जाए। शिक्षक ऑनलाइन आवेदन में 15 के अलावा दूसरे जिलों के विकल्प नहीं भर पा रहे हैं।




 उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को इस सम्बंध में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को पत्र भेजा है। साथ ही बेसिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव सुरेन्द्र तिवारी से भेंटकर इस मुद्दें पर वार्ता की है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पाण्डेय का कहना है कि शासन ने हाल में जारी प्राइमरी के शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण में सिर्फ 15 जिलों में तबादले का विकल्प दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more