हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

अन्य राज्यों की तर्ज पर स्थाईकरण की मांग को लेकर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री से मिलने की लगाई गुहार


लखनऊ,। आलमबाग के इको गार्डन में धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षामित्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर मिलने की गुहार लगायी। 50 से अधिक शिक्षामित्रों ने पोस्टकार्ड में स्थायी करने, उत्तराखण्ड व हिमाचल समेत दूसरे राज्यों के समान मानदेय समेत दूसरी लंबित मांगों के निस्तारण की मांग उठायी। शिक्षामित्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री से जब तक मुलाकात नहीं हो जाती है। धरना जारी रहेगा। भीषण गर्मी और उमस में शिक्षामित्र 15 दिन से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं।



शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले 27 मई लगाताार इको गार्डन में तपती धूप और उमस में टेंट के नीचे टीईटी पास शिक्षामित्र धरना दे रहे हैं। बुधवार को सभी ने पोस्टकार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जतायी।


संगठन के अध्यक्ष गुड्डू सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में 1.46 लाख शिक्षा मित्र प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से करीब 50 हजार शिक्षामित्र टीईटी व सीटीईटी उत्तीर्ण है। यह एनसीटीई के शिक्षक बनने की योग्यता के मानकों को पूरा करते हैं। प्रदेश संगठन मंत्री विकास शर्मा एवं प्रदेश महामंत्री अनुज त्रिपाठी ने कहा कि 10 हजार रुपये प्रति माह के मानदेय परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more