हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

आधार सत्यापन के बाद ही एक से तत्काल रेल टिकट

 रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार अनिवार्य कर दिया है। एक जुलाई से आधार प्रमाणित रेल यात्री ही तत्काल टिकट बुक करा सकेंगे। इसका मकसद तत्काल रेल टिकट बुकिंग में कालाबाजारी रोकना है।



अधिकारियों के मुताबिक, रेलवे के टिकट बुकिंग काउंटर, आईआरसीटीसी की वेबसाइट एवं ऐप के जरिए केवल आधार प्रमाणित यात्री की तत्काल योजना के तहत टिकट बुक कर सकेंगे। 15 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रमाणीकरण जरूरी कर दिया जाएगा। रेलवे एवं आईआरसीटीसी के अधिकृत सब-एजेंट को तत्काल बुकिंग की खिड़की खुलने के पहले 30 मिनट के दौरान तत्काल टिकट बुक करने की मंजूरी नहीं होगी।


वेटिंग टिकट के कन्फर्म होने की सूचना 24 घंटे पहले 

रेलवे बोर्ड के एक नए प्रयोग के तहत वेटिंग टिकट के रेल यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की सूचना 24 घंटे पहले देने की पहल की है। वर्तमान में ट्रेन चलने के चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट बनने का प्रावधान है। रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि बीकानेर डिवीजन में उपरोक्त प्रयोग शुरू किया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more