हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 June 2025

बेसिक शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा



लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से मुलाकात कर लंबित मांगों का ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रान्तीय अध्यक्ष विनय कुमार तिवारी ने मंत्री से शिक्षकों के अंतर्जनपदीय एवं अंतः जनपदीय स्थानांतरण, वर्षो से लंबित पदोन्नति, चयनवेतनमान, 17140 के मुद्दे पर वार्ता की। साथ ही भीषण गर्मी व हीट वेव के चलते स्कूलों को जुलाई से खोलने की मांग की। मंत्री ने आश्वस्त किया कि समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इस मौके पर संघ के महामंत्री उमाशंकर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, डॉ. अमित कुमार, शैलेंद्र कुमार आदि रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more