UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2025

प्रवक्ता-असिस्टेंट प्रोफेसर के 2910 पदों पर भर्ती अगस्त से


प्रयागराज,  सरकारी इंटर-डिग्री कॉलेजों में प्रवक्ता और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 2910 पदों पर अगस्त से भर्ती शुरू हो जाएगी।


राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के 1658 पदों, राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,252 पदों पर ऑनलाइन आवेदन दस अगस्त तक शुरू होने की उम्मीद है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 562 पदों का अधियाचन पहले ही लोक सेवा आयोग को भेज दिया है। 49 नवनिर्मित महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 690 पदों का अधियाचन भी शासन को भेजा जा चुका है। शासन की अनुमति लेकर अगले सप्ताह आयोग भेज दिया जाएगा। दस अगस्त तक 1252 पदों पर विज्ञापन जारी होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी प्रवक्ता के 1658 पदों का अधियाचन भेजा है। दो-तीन विषय की नियमावली में विसंगति का निराकरण हो रहा है। इसके लिए आवेदन भी दस तक शुरू होने की उम्मीद है। आयोग 27 जुलाई को प्रस्तावित आरओ/एआरओ 2023 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों में जुटा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more