UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2025

विधायकजी का ननिहाल है विद्यालय का युग्मन न करें'

 


 


सीतापुर : परिषदीय विद्यालयों के विलय को लेकर अभिभावकों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी मुखर हैं। हरगांव से भाजपा विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही व मिश्रिख के भाजपा विधायक रामकृष्ण भार्गव ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को विद्यालयों का विलय रोकने के लिए पत्र लिखा है। इसमें मछरेहटा का प्राथमिक विद्यालय इमलिहा भी शामिल है। इमलिहा में मिश्रिख विधायक का ननिहाल है। लोग इसके लिए दबाव बना रहे हैं। तर्क है, विलय किए गए अधिकांश विद्यालयों के बीच दूरी अधिक है। रास्ते में जंगल, झाड़ी व तालाब हैं।


मिश्रिख विधायक के कार्यालय सहयोगी अंकित श्रीवास्तव विधायक का पत्र लेकर बीएसए कार्यालय पास पहुंचे। उन्होंने बीएसए को बताया 14 विद्यालय हैं, इसमें इमलिहा के विद्यालय का विलय अवश्य रोक दें। विधायक का यहां ननिहाल है। लोग बार-बार विधायक के घर आ रहे हैं। बच्चों को अभिभावक विद्यालय नहीं भेज रहे हैं। विधायक की फोन पर बीएसए से बात भी करवाई है। बीएसए ने शासन के निर्देशों का हवाला दिया है। हरगांव से विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने भी विद्यालयों के विलय को लेकर पत्र बीएसए को भेजा है। प्राथमिक विद्यालय ओझिया व राही का विलय रोकने को कहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि विद्यालयों के विलय रोकने को हरगांव व मिश्रिख के भाजपा विधायक का पत्र आया है। परिषदीय विद्यालयों के विलय का निर्णय शासन स्तर से लिया गया है। निर्देशों के तहत विद्यालयों का युग्मन हुआ है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more