UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2025

कंप्यूटर न बिजली, कैसे लगाएं ऑनलाइन हाजिरी


प्रयागराज,  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह को ज्ञापन देकर ऑनलाइन उपस्थिति की विसंगतियां दूर करने की मांग की। प्रदेश संरक्षक डॉ. हरि प्रकाश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र वर्मा ने कहा कि पोर्टल पर ऑनलाइन उपस्थिति लगाते समय छात्र-छात्राओं के अवकाश का कारण लिखना आवश्यक है जबकि ग्रामिण क्षेत्र के बच्चे बिना प्रार्थना पत्र के ही अनुपस्थित रहते हैं, यदि उन्हें अनुपस्थित दर्शाया जाएगा तो हर महीने नाम कटेगा।


विद्यालयों में ऑनलाइन उपस्थिति के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधा जैसे कंप्यूटर, इंटरनेट, कंप्यूटर शिक्षक, बिजली आदि नहीं है। ऐसे में उपस्थिति लगाना मुश्किल है। कक्षा नौ के रजिस्ट्रेशन के लिए टीसी/एसआर की कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है, जो व्यवहारिक नहीं है। अधिकांश विद्यालय पंजीकरण का काम कंप्यूटर की दुकानों पर कराते हैं। दुकानों तक टीसी/एसआर रजिस्टर ले जाने में खोने का भी डर है। डॉ. हरि प्रकाश यादव ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन तमाम समस्याओं के कारण शिक्षक परेशान हैं। प्रतिनिधिमंडल में सुरेन्द्र प्रताप सिंह, संदीप शुक्ल, सुधाकर ज्ञानार्थी, लक्ष्मी नारायण सिंह आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more