UpdateMarts•Com
Follow Channel

17 July 2025

टीआरई-4 जल्द... इसमें 90 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी

 



मुख्यमंत्री नीतीश टीआरई (शिक्षक भर्ती परीक्षा) जल्द कराने की बात कही। इससे सरकारी स्कूलों में 90 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नियुक्तियों में बिहार की रहने वाली महिलाओं को ही 35% आरक्षण मिलेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया- 'शिक्षकों की रिक्तियां जुटाएं। नियुक्ति के लिए परीक्षा जल्द लें।' इसकी वैकेंसी जुलाई के अंतिम सप्ताह में निकल सकती है। सितंबर के दूसरे हफ्ते में परीक्षा संभावित है। टीआरई 4 में टीआरई 3 में



खाली रह गए 22 हजार पदों को भी शामिल किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों से स्कूलों के विषयवार रिक्त पदों के बारे में जानकारी मांगी है। इसके बाद पदों के मुताबिक आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। टीआरई 1, 2 व 3 से कुल 2.55 लाख शिक्षकों की नियुक्ति हुई। यह काम बीते दो वर्षों में हुआ। कुल 2.81 लाख पदों के लिए वैकेंसी निकली थी। 18 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 2.55 लाख अभ्यर्थियों का चयन हुआ। टीआरई 1 में 1.70 लाख पद निकले थे। लेकिन परीक्षा में केवल 1.20 लाख अभ्यर्थी ही पास हुए। टीआरई 2 में 70 हजार पदों के लिए वैकेंसी निकली। इसमें टीआरई 1 के बचे हुए 50 हजार पदों को भी जोड़ा गया।


टीआरई-4 में गणित, विज्ञान, शारीरिक और कंप्यूटर में सबसे अधिक नियुक्ति


टीआरई 4 में गणित, विज्ञान, कंप्यूटर व शारीरिक शिक्षकों की सबसे अधिक नियुक्ति होगी। स्कूलों में खाली पड़े 11 हजार विज्ञान, गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति होगी। एसटी-एससी विभाग द्वारा संचालित स्कूलों में 2 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।


टीआरई 4 का पेपर टीआरई 1,2,3 से कठिन होगा। भाषा पर विशेष ध्यान रहेगा। अंग्रेजी व्याकरण, शब्दावली, समझ और अंग्रेजी में लिखने की क्षमता का परीक्षण होगा। हिंदी व्याकरण, शब्दावली, समझ और हिंदी में लिखने की क्षमता का भी परीक्षण होगा। गणित और विज्ञान पर भी खास ध्यान रहेगा।


जिलों से रिक्त सीटें मिलने के बाद बीपीएससी को भेजा जाएगा


शिक्षकों की नियुक्ति के लिए काम हो रहा है। जिलों से रिक्त सीटों की सूची मिलने के बाद बीपीएससी को भेजी जाएगी। स्कूलों में पढ़ाई की स्थिति बेहतर बनाने के लिए हेडमास्टर, प्रधान शिक्षकों की नियुक्ति के साथ स्कूलों के जीर्णोद्धार, सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। है। सुनील कुमार, शिक्षा मंत्री


(HSRP) हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट ऑनलाइन होम डिलीवरी कैसे करें

आप घर बैठे अपनी गाड़ी के लिए हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) मंगवा सकते हैं और इंजीनियर आपके घर आकर आपकी गाड़ी में एक सुरक्षित फ्रेम के साथ नंबर प्लेट लगाकर जाते हैं आपको कहीं भी बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती...


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more