हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने संसद में दिया यह जवाब

 आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सरकार ने संसद में दिया ये जवाब

आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कब होगी, केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद की कार्यवाही के दौरान यह जवाब दे दिया है। जवाब भी ऐसा मिला है कि जिसमें कोई तय समय सीमा या निर्धारित तिथि नहीं बताई गई।


ये भी पढ़ें - शिक्षकों की अब नहीं होगी वेतन कटौती सीएल से होगी छुट्टी

ये भी पढ़ें - एक और आदेश : बिना पूर्व सूचना के गायब होने पर कटेगा शिक्षकों का पांच दिन का वेतन



सवाल पूछा गया था कि क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को अधिसूचित किया गया है, जिसकी घोषणा जनवरी 2025 में गई थी। इसके जवाब में वित्त राज्य मंत्री ने बताया, आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग को अधिसूचित किए जाने के बाद की जाएगी। 



संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन लोकसभा में टीआर बालू और आनंद भदौरिया द्वारा आठवें वेतन आयोग को लेकर सवाल पूछा गया था। दोनों सांसदों ने चार सवाल पूछे हैं। पहला सवाल, क्या केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के गठन को अधिसूचित किया गया है जिसकी घोषणा, जनवरी 2025 में की गई थी। दूसरा सवाल, यदि हां तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है और यदि नहीं, तो छह माह बीत जाने के बाद भी इसे स्थापित न करने के क्या कारण हैं। तीसरा सवाल, आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति कब तक की जाएगी तथा आयोग के कार्यक्षेत्र क्या होंगे। चौथा सवाल, कर्मियों और पेंशनधारकों के लिए संशोधित वेतनमान कब तक लागू कर दिए जाएंगे। 


पहले और दूसरे सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार ने आठवें वेतन आयोग के गठन का निर्णय लिया है। रक्षा मंत्रालय, गृह मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग और राज्यों सहित प्रमुख हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं। तीसरे सवाल के जवाब में चौधरी ने बताया, आठवें वेतन आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग को अधिसूचित किए जाने के बाद की जाएगी। चौथे सवाल के उत्तर में वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि आठवें वेतन आयोग द्वारा सिफारिशें किए जाने तथा सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने के बाद कार्यान्वयन शुरु किया जाएगा। 


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more