हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पढ़ाएंगे सेवानिवृत्त शिक्षक

प्रयागराज। आउट ऑफ स्कूल (स्कूल छोड़ चुके) बच्चों को चिह्नित किया गया है। इन बच्चों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। चिह्नित स्कूलों में इनका नामांकन होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवव्रत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षकों का चयन सेवानिवृत्त अध्यापकों या योग्य वालंटियरों में से किया जाएगा।


ये भी पढ़ें - बाइक सवारों ने लूटी शिक्षिका की चेन

ये भी पढ़ें - शिक्षकों के लिए बनाई जाए स्थायी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण नीतिः अनुराग

प्रशिक्षक पद के लिए आवेदन फार्म विद्यालय, पंचायत भवन, आंगनबाड़ी केंद्र तथा अन्य प्रमुख स्थलों पर प्रधानाध्यापकों की ओर से चस्पा कराए जाएंगे। चयन में सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि सेवानिवृत्त शिक्षक उपलब्ध न हों, तो स्नातक डिग्रीधारी एवं डीएलएड, बीटीसी या बीएड उत्तीर्ण वालंटियर को वरीयता दी जाएगी। प्रशिक्षकों की सेवा अवधि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more