हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

विद्यालय की पत्रिका की 'कल की ओर' पत्रिका का हुआ विमोचन, देखें


 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, खलीलाबाद, संत कबीर नगर में आयोजित कार्यक्रम में 'कल की ओर' पत्रिका के प्रथम अंक का लोकार्पण हुआ।




 इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में डायट प्राचार्य श्री धीरेन्द्र त्रिपाठी ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि विद्यालय की पत्रिका छात्रों और शिक्षकों के रचनात्मक कार्यों को मंच प्रदान करती है एवं शैक्षिक नवाचार से ही शैक्षिक उद्देश्यों की प्राप्ति संभव हैं। इस अवसर पर शिक्षक रुपेश कुमार पाण्डेय को उनके शैक्षिक नवाचार के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष नवीन त्रिपाठी ने किया एवं संचालन दिनेश शुक्ला जी ने किया ।







 दिल्ली के आई टी कारोबारी विनोद शंकर दुबे इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े और इस पत्रिका के विमोचन पर बधाई देते हुए शैक्षिक उत्थान में अपने सहयोग के संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर कंपोजिट स्कूल महुली द्वितीय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती नुसरत परवीन, जय प्रकाश दास, श्रीमती रजनी यादव, डॉ जय प्रकाश मिश्रा, हरिकेश यादव, श्रीमती अनीता जय सिंह, मतलूब आलम, सुनील कुमार वर्मा और सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में पत्रिका के संपादक रुपेश कुमार पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों और शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



आज 'कल की ओर' पत्रिका का विमोचन हुआ। फ्लिपबुक के रूप में भी उपलब्ध है।


पत्रिका डाउनलोड लिंक 👇

https://publuu.com/flip-book/931273/2041276

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more