हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

निरीक्षण में अनुपस्थित शिक्षकों का नहीं कटेगा वेतन, आकस्मिक अवकाश में होगा समायोजन

 


लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर शिक्षकों का वेतन नहीं काटा जाएगा, बल्कि इसे आकस्मिक अवकाश में समायोजित किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें - आदेश : अनुपस्थिति, CL और वेतन कटौती: जब तक CL शेष तो नहीं कटेगा वेतन

स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कई बार यह शिकायत मिलती है कि यदि कोई शिक्षक कुछ मिनट भी देर से पहुंचते थे, तो खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) उन्हें प्रेरणा पोर्टल पर अनुपस्थित कर देते थे। ऐसे में संबंधित शिक्षक का उस दिन का वेतन काट लिया जाता है। हाल ही में ऑनलाइन पोर्टल को लेकर हुई समीक्षा बैठक में महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने ऐसे प्रकरण में शिथिलता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया है कि इसके तहत शिक्षकों को ऐसे अनुचित शोषण से राहत मिलेगी। अब निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए जाने पर पहले छुट्टी की उपलब्धता देखी जाएगी। आकस्मिक अवकाश शेष है तो अनुपस्थिति वाले दिन को उसी से समायोजित होगा.





Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more