हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

तीन आईएएस व छह पीसीएस के तबादले, पदोन्नति पाए अधिकारियों को तैनाती मिली

 

यूपी की योगी सरकार ने मंगलवार को तीन आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। पीसीएस से आईएएस बनने वाले विनोद कुमार गौड़ को उप सचिव उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज से मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद बनाया गया है। अरविंद कुमार मिश्रा मुख्य विकास अधिकारी फर्रुखाबाद को अपर निदेशक सूचना और प्रतीक्षारत डा. अलका वर्मा को निदेशक (प्रशासन) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।



ये भी पढ़ें - योगी कैबिनेट का फैसला: यूपी में अब केवल टैबलेट बटेंगे, स्मार्ट फोन बांटने का निर्णय रद्द


पीसीएस अधिकारियों में गौरव रंजन श्रीवास्तव एडीएम (वि/रा) बहराइच से उपसचिव उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज, अमित कुमार द्वितीय एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ से एडीएम (वि/रा) बहराइच बनाए गए हैं। महेंद्र पाल सिंह एडीएम (वि/रा) औरैया से एडीएम (नगर पूर्वी) लखनऊ, अविनाश चंद्र मौर्य उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ से एडीएम (वि/रा) औरैया बनाए गए हैं। नरेंद्र सिंह एसडीएम मुरादाबाद से उप निदेशक मंडी परिषद लखनऊ, गरिमा स्वरूप संयुक्त निदेशक बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय व अतिरिक्त कार्यभार उप सचिव से विशेष कार्याधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी लखनऊ बनाई गई हैं।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more