हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

टीजीटी भर्ती परीक्षा को स्थगित किए जाने का एक फर्जी पत्र हुआ वायरल

  प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती के काल्पनिक पेपर के बाद मंगलवार को सोशल मीडिया पर इस परीक्षा को स्थगित किए जाने का एक फर्जी पत्र भी वायरल हुआ ।

पत्र में परीक्षा स्थगित किए जाने की जो वजह लिखी थी, उसे देख किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि यह पत्र असली है । इसी बीच शिक्षा सेवा चयन आयोग के अफसरों ने इसे फर्जी बताते हुए इसे वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है । अफसरों का कहना है कि शरारती तत्व की ओर से आयोग के प्रतीक चिह्न, नाम एवं परीक्षा नियंत्रक के पद नाम का दुरुपयोग कर इसे तैयार किया गया है । पत्र में आयोग के अध्यक्ष के सुपुत्र के मुंडन की वजह से परीक्षा स्थगित करने की बात लिखी गई है । वहीं, उपसचिव ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर फर्जी पत्र वायरल करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है ।

ये भी पढ़ें - अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये गये निम्नांकित शिक्षक / शिक्षिका/अनुदेशक / शिक्षामित्रों / कर्मचारियों (कॉलग संख्या-02 में अंकित) का सम्बन्धित के नाम के सम्मुख कॉलग संख्या-8 में अंकित तिथि का वेतन / मानदेय तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक अवरूद्ध

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more