हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 July 2025

शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अफवाहों को नकारा लेकिन परीक्षाओं पर चुप्पी

 



प्रयागराज। बिना नोटिस प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा स्थगित करने के बाद चौतरफा आलोचनाओं से घिरे उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अफवाहों को तो खुलकर नकारा, लेकिन परीक्षा तिथि पर अब भी चुप्पी साध रखी है। आयोग अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ अब विधिक कार्रवाई कर रहा है।


सोशल मीडिया पर मंगलवार को आयोग के परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह के फर्जी हस्ताक्षर वाली विज्ञप्ति वायरल हुई, जिस पर लिखा है कि टीजीटी की लिखित परीक्षा 21 व 22 जुलाई को निर्धारित थी। आयोग अध्यक्ष के सुपौत्र का मुंडन संस्कार पड़ जाने के कारण यह परीक्षा स्थगित की जाती है।


मुंडन संस्कार संपन्न होने के उपरांत परीक्षा की अगली तारीख निर्धारित की जाएगी। यह विज्ञप्ति देश में वायरल हो गई और कुछ ही देर में आयोग के फोन घनघनाने लगे। ऐसे में आयोग के सचिव मनोज कुमार को अधिकृत रूप से विज्ञप्ति जारी कर इस अफवाह को नकारना पड़ा। सचिव ने कहा, सोशल मीडिया में फर्जी एवं भ्रामक खबर वायरल की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more