UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

13 दिसंबर को होने वाली कक्षा 5 की परीक्षा अब 16 दिसंबर को होगी

 


लखनऊ। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्रों को बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत की है। विभाग ने छात्रों की दिक्कत को देखते हुए 10 दिसंबर से शुरू हो रही परिषदीय विद्यालयों की परीक्षा का कार्यक्रम संशोधित कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली कक्षा 5 की परीक्षा अब 16 दिसंबर को होगी। गौरतलब है कि 13 दिसंबर को ही नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा होनी थी। उन्होंने बताया है कि अन्य परीक्षा पूर्व निर्धारित समय पर होगी। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more