UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

30.11.2025 (रविवार) को जनपद के समस्त विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेगें

 

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के सम्बन्ध में।


उपर्युक्त विषयक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या-1234/सी०ई०ओ० -4-35/2025 दिनांक 27 अक्टूबर, 2025 के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से सम्बन्धित कार्यक्रम जारी किया गया है। उक्त कार्यक्रम में अनुसार बूथ लेविल आफिसरों द्वारा दिनांक 04 नवम्बर, 2025 से 04 दिसम्बर, 2025 तक मतदाताओं के घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित एवं जमा कर उन्हें डिजिटाइज करने की कार्यवाही की जानी है।


उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना है कि बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों की ड्यूटी बूथ लेविल आफिसर के रूप में लगी हुई है जिनके द्वारा गणना प्रपत्र वितरण का कार्य किया जा रहा है, वितरण एवं डिजिटाइज करने के कार्य में कतिपय बूथ लेविल आफिसरों द्वारा कार्य में रूचि नहीं ली जा रही है, जिसके कारण कार्य की प्रगति में सुधार नही हो रहा है और उच्चाधिकारियों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा है।


अतः उक्त के कम में दिनांक 30.11.2025 (रविवार) को जनपद के समस्त विद्यालय अपने निर्धारित समय पर खुलेगें (शिक्षण कार्य स्थागित रहेगा) और विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशकों जो बूथ लेविल आफिसर के रूप में नियुक्त नहीं है, को विद्यालय में उपस्थित रहकर ऑनलाइन डिजिटाइज करने में सम्बन्धित बूथ लेविल आफिसर को सहयोग प्रदान करेगें। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के कार्य में किसी भी प्रकार लापरवाही संज्ञान में आने पर उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more