UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

ग्राम प्रधान ने बीएलओ और लेखपाल को पीटा, ताना तमंचा


रायबरेली। एसआईआर के दौरान महिला बीएलओ और लेखपाल को ग्राम प्रधान ने लात-घूसों से पीट दिया। आरोप है कि प्रधान ने गणना प्रपत्र फाड़ दिया। इतना ही नहीं तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी प्रधान व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है।


सलोन में शुक्रवार को ग्राम पूरे अहिरन मोहद्दीनगर में महिला बीएलओ आरती यादव और लेखपाल अविनाश भारती एसआईआर का काम कर रहे थे। तभी पाल्हीपूर ग्राम प्रधान दीपक यादव वहां आकर व्यवधान उत्पन्न करने लगा। आरोप है कि ग्राम प्रधान ने गड़ना प्रपत्र फाड़ते हुए गालियां देनी शुरू कर दी। बीएलओ आरती यादव के मुताबिक जब विरोध किया तो प्रधान ने लेखपाल और उन पर तमंचा तान दिया। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more