UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

विभागों में जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा आधार



लखनऊ। प्रदेश के किसी भी सरकारी विभाग में आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस संबंध में यूपी के नियोजन विभाग को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें कहा गया है कि राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अभी भी आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा रहा है। यूपी के प्रमुख सचिव, नियोजन आलोक कुमार ने भी इस संबंध में सभी विभागों को अपनी ओर से आदेश जारी कर दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more