UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

सवालों में उलझे शिक्षक भर्ती के सैकड़ों अभ्यर्थी


अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की सहायक अध्यापक के 1262 और प्रधानाध्यापक के 253 कुल 1515 पदों पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी तरह-तरह के सवालों में उलझे हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 2021 में लिए गए थे और अब चार साल बाद चयन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सफल अभ्यर्थियों को 14 दिसंबर तक आवेदन करना है। चार साल के दौरान सैकड़ों अभ्यर्थियों की दूसरे विभाग या राज्य में नौकरी लग गई है ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि शासकीय सेवा की 2021 से पहले या वर्तमान स्थिति बतानी है।


शासकीय सेवा का प्रमाणपत्र नियुक्ति पत्र या अनापत्ति प्रमाणपत्र में से किसको समझा जाए। यदि नियुक्ति पत्र को प्रमाणपत्र माना जाए तो रेलवे समेत कई संस्थाएं सिर्फ नाम और रोल नंबर से नियुक्ति पत्र जारी करती हैं। इस स्थिति में प्रमाणपत्र संख्या क्या होगी।


आवेदन में शासकीय सेवा की स्थिति क्या बताएं, बना है भ्रम


अभ्यर्थियों का कहना है कि एनओसी का एक निश्चित फॉर्मेट उपलब्ध करवा दिया जाए तो सेवारत अभ्यर्थियों को आसानी हो जाएगी। इसके अलावा फोटो वर्तमान का होना चाहिए या 2021 में आवेदन के समय वाला, वैवाहिक स्थिति परिवर्तित होने की स्थिति में क्या भरें, आवेदन के समय लगाया जाति प्रमाण पत्र गुम हो गया है तो किस श्रेणी में आवेदन करें जैसे सवालों का जवाब भी नहीं मिल रहा है।


अभिलेख अपलोड करने के लिए जाति तथा निवास प्रमाण-पत्रों के लिए अधिकतम साइज 40 केबी निर्धारित है लेकिन अपलोड करते समय अधिकतम 20 केबी ही प्रदर्शित हो रहा है। यदि 20 केबी से छोटी फोटो अपलोड करें तो वह साफ़ नहीं दिख रही लिहाजा इसे 40 केबी किया जाए

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more