UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

गणना प्रपत्र फाड़ने वाला आरोपी बम के साथ गिरफ्तार

 


प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के ताला प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मतदाता सूची में मां को मृतक की सूची में डालने पर बीएलओ से फैज मोहम्मद ने मारपीट करते हुए गणना प्रपत्र फाड़ दिया। बीएलओ की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे चार बम के साथ शुक्रवार को गिरफ्तार करने का दावा किया है।


बेलखरनाथ धाम विकासखंड के ताला गांव के पंचायत सहायक शारदा प्रसाद पांडेय को बीएलओ बनाया गया है। उनका आरोप है कि

बुधवार को गांव का रहने वाला फैज मोहम्मद पहुंचा। मतदाता सूची को लेकर विवाद करने लगा। बाद में असलहे के बट से हमला करते हुए फायरिंग की।


शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कंधई पुलिस ने शुक्रवार को इटवा चौराहे के करीब से फैज मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार बम बरामद हुआ। लिखापढ़ी के बाद उसे न्यायालय ले जाया गया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more