UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

2011 से पहले भर्ती शिक्षकों पर टीईटी लागू करना गैर संवैधानिक

 मंडी धनौरा (अमरोहा)। साल 2011 से पहले भर्ती शिक्षकों पर टीईटी लागू करना पूरी तरह गैर संवैधानिक है। इस आदेश का पूरी ताकत से विरोध किया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में मुख्य अतिथि टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव यशपाल सिंह ने कहीं।



उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने विभाग द्वारा जारी सभी नियम व शर्तों को पूरा किया था। उनको भी टीईटी लागू करना असंवैधानिक है। इस आदेश को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर इसके विरोध में राष्ट्रीय स्तर का धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। उन्होंने शिक्षकों से बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की।



बैठक में शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य कराने पर रोष व्यक्त किया गया। सरकार से मांग की गई कि शिक्षकों से गैर शिक्षण कार्य न कराया जाए। इस मौके पर योगेश चौधरी, जितेंद्र कटारिया, पृथ्वी सिंह, हरिओम त्रिवेदी, विक्रांत यादव, पवन कुमार, श्रेया, मीनाक्षी, स्वाति आदि थीं। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more