UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 November 2025

एमडीएम घोटाला : तीन मदरसों के प्रधानाध्यापक, दो शिक्षक निलंबित

 



बलरामपुर। 11 करोड़ के मिड-डे मील (एमडीएम) घोटाले में कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को तीन मदरसों के प्रधानाध्यापकों के साथ दो शिक्षकों और एक बाबू को भी निलंबित किया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि एमडीएम घपले में तीनों मदरसों की जांच की जा रही है। प्रबंधकों को कार्रवाई की जानकारी भेजी गई है। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें परवीन फातिमा, गुलाम गौसूलवारा, सहायक अध्यापक नुरुल हुदा खान और वकील अहमद शामिल हैं। इनके अलावा परिचारक (बाबू) तौहीद को भी निलंबित कर दिया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more