UpdateMarts
Follow Channel

24 November 2025

सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए संशोधित परिणाम अपलोड नहीं, आज से होंगे आवेदन

प्रयागराज,  । अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों की सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू होंगे। हालांकि छह सितंबर 2022 को संशोधित शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम 20 दिन बाद भी जारी नहीं हो सका है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने तीन नवंबर से वेबसाइट पर संशोधित परिणाम अपलोड करने का पत्र जारी किया था लेकिन परिणाम जारी नहीं होने से अभ्यर्थी परेशान हैं। इस बीच अभ्यर्थियों को सोमवार से ऑनलाइन आवेइन शुरू होने का इंतजार है।


पूर्व में जारी समय सारिणी के अनुसार 15 नवंबर से पांच दिसंबर तक ऑनलादन आवेदन शुरू होने थे, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण समय सारिणी को बाद में संशोधित कर दिया गया है। अब 24 नवंबर से 14 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।