UpdateMarts
Follow Channel

24 November 2025

गजब: सरकारी शिक्षकों के छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स की वेबसाइट शुरू, आवेदन कैसे हो पता नहीं

  देशभर के प्राथमिक स्कूलों में 28 जून 2018 के बाद बीएड के आधार पर चयनित सरकारी शिक्षकों के छह माह के अनिवार्य ब्रिज कोर्स के लिए राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) ने वेबसाइट https://bridge.nios.ac.in/ तो लांच कर दी है लेकिन उत्तर प्रदेश में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती में बीएड के आधार पर चयनित 30 हजार से अधिक शिक्षक आवेदन कैसे होगा किसी को पता नहीं है।



इस मामले में प्रदेश सरकार ने उच्चतम न्यायालय में हलफनामा भी दायर किया था कि शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक से 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे और एक दिसंबर से छह महीने का प्रशिक्षण शुरू होगा। हालांकि शिक्षकों के आवेदन अब तक शुरू नहीं हो सके हैं। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने 15 अक्तूबर को एनआईओएस से शिक्षकों को प्रशिक्षण दिलवाने के लिए विशेष सचिव बेसिक शिक्षा को प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जून 2018 के बाद औ 11 अगस्त 2023 से पहले नियुक्त बीएड अर्हताधारी शिक्षकों को अनिवार्य रूप से ब्रिज कोर्स पूरा करने के आदेश दिए थे। शिक्षकों को ब्रिज कोर्स शुरू होने की तिथि से एक वर्ष के भीतर एक बार में ही कोर्स पूरा करना है। कोर्स पूरा न करने पर शिक्षक की नियुक्ति अमान्य हो जाएगी। एनआईओएस की ओर से जारी प्राथमिक शिक्षा में छह महीने का प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम (ब्रिज कोर्स) को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) ने दो जुलाई 2025 को मान्यता दी थी।