UpdateMarts
Follow Channel

24 November 2025

डीएलएड में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से


प्रयागराज। डीएलएड प्रशिक्षण सत्र-2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10,600 सीटों, 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 सीटों समेत कुल 2,39,500 सीटों पर 15 दिसंबर तक आवेदन लिए जाएंगे।



अभ्यर्थियों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक जारी की जाएगी। जिसके आधार पर वर्गवार एवं श्रेणीवार राजकीय व निजी संस्थानों में सीट आवंटन के लिए काउंसलिंग कराई जाएगी। तीन चरणों की संपूर्ण प्रक्रिया के उपरांत 17 फरवरी से डीएलएड प्रशिक्षण शुरू होगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निजी संस्थान निर्धारित शुल्क 41,000 प्रतिवर्ष से अधिक नहीं ले सकेंगे। निर्धारित शुल्क से अधिक शुल्क लिए जाने की शिकायत पर संबंधित संस्थान की संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई को 18 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ब्यूरो


महत्वपूर्ण तिथियां


पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 दिसंबर।


ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर।


स्टेट मेरिट रैंक का प्रकाशन 23 दिसंबर।


पहले चरण की काउंसलिंग 26 दिसंबर से 16 जनवरी तक।


प्रशिक्षण प्रारंभ 17 फरवरी।


प्रशिक्षण शुल्क प्रतिवर्ष 41,000।