UpdateMarts
Follow Channel

24 November 2025

परिषदीय स्कूलों के बच्चे करेंगे चिड़ियाघर-संग्रहालय की सैर, प्रत्येक शनिवार को मनाया जाएगा बैगलेस डे

 

प्रतापगढ़। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब चिड़ियाघर और संग्रहालय की सैर करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं शनिवार को किताबें लेकर नहीं आएंगे। इसके बजाय वह खेलकूद, रचनात्मक और अनुभवजन्य गतिविधियों में भाग लेंगे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत शुरू की जा रही है, जिसका उद्देश्य बच्चों को


किताबी पढ़ाई से बाहर की दुनिया से जोड़ना और कौशल विकास को बढ़ावा देना है।


इसके माध्यम से छात्रों के मानसिक दबाव को कम करना, अनुभवजन्य ज्ञान प्रदान करना, स्थानीय परिवेश के अनुसार गतिविधियों का चयन, कौशल विकास को बढ़ावा देना है। इसके लिए आनंदम नामक सुझाव पुस्तिका विकसित की गई है, जिसके आधार पर गतिविधियां


संचालित होंगी।


बीएसए भूपेंद्र सिंह ने बताया कि विभागीय आदेश प्राप्त हुआ है। परिषदीय विद्यालयों में बैगलेस डे नियमानुसार मनाया जाएगा। कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए यह आयोजन किया जाएगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को भी इसमें शामिल किया गया है। उम्मीद है कि यह कदम शिक्षा को और अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाएगा