UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा 15 मई से होगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद ने पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग और फार्मेसी पाठ्यक्रमों में दाखिले को 15 से 22 मई के बीच कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा।



सरकारी, अशासकीय सहायता प्राप्त व निजी संस्थानों में कम्प्यूटर, मैकेनिकल, आईटी, फार्मेसी समेत दूसरे डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के प्रश्न पत्र में 100 वस्तुनिष्ठ सवाल पूछे जाएंगे। 2026 शैक्षणिक सत्र के लिए ग्रुप ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी, एच, आई, एल और के1 से 8 तक की प्रवेश परीक्षाएं इन्हीं तारीखों के बीच ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more