UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

देशभर में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी का पर्दाफाश

 

। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बिहार समेत छह राज्यों में छापेमारी कर 40 सरकारी विभागों के नाम पर फर्जी नौकरी देकर ठगी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है।



छापे के बाद ईडी ने खुलासा किया कि गिरोह ने देशभर के विभिन्न सरकारी विभागों व संगठनों के नाम पर फर्जी नौकरी दी और इसके बदले अभ्यर्थियों से जमकर मोटी रकम की उगाही की। शातिरों ने अभ्यर्थियों को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए थे। इतना ही नहीं, कई मामलों में दो से तीन महीने का शुरुआती वेतन भी दिया गया, ताकि नौकरी असली लगे। जांच एजेंसी ने गुरुवार को बिहार में मुजफ्फरपुर और मोतिहारी, यूपी में गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, तमिलनाडु में चेन्नई, गुजरात में राजकोट और केरल के चार शहरों सहित कुल 15 ठिकानों को खंगाला। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं। इन ठिकानों से ई-मेल ट्रेल, फर्जी लेटरहेड, बैंक खाता संबंधी कागजात और फर्जी नियुक्ति पत्र मिले हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more