UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

बेसिक में परीक्षा आयोजन पर होने वाला आवश्यक खर्च विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट ग्रांट से किया जाएगा वहन

 

बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2025–26 की द्वितीय सत्रीय परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। बेसिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।


प्रश्नपत्रों का निर्माण प्रधानाध्यापक या प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा किया जाएगा। प्रश्नपत्र कक्षावार मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर तैयार होंगे और इनमें दिसंबर 2025 तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न पूछे जाएंगे।


उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संबंधित कक्षा के अध्यापक या विषय अध्यापक द्वारा किया जाएगा। परीक्षा से संबंधित सभी अभिलेख विद्यालय स्तर पर सुरक्षित रखे जाएंगे।


परीक्षा आयोजन पर होने वाला आवश्यक खर्च विद्यालय को प्राप्त कम्पोजिट ग्रांट से वहन किया जाएगा। परीक्षा के बाद अभिभावकों के साथ बैठक कर बच्चों की शैक्षिक प्रगति साझा की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more