UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

यूपी के 1700 से अधिक लिपिकों का बढ़ेगा वेतन

 प्रदेश के 3049 अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में कार्यरत 1700 से अधिक लिपिकों के लिए अच्छी खबर है। उनका ग्रेड वेतन 1900 से बढ़ाकर 2000 करने के लिए शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद प्रत्येक लिपिक को प्रतिमाह औसतन तीन हजार रुपये का लाभ होगा।



ये लिपिक लंबे समय से ग्रेड वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे थे। इस पर अपर शिक्षा निदेशक (बेसिक) कामताराम पाल की ओर से 28 नवंबर 2025 को शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।


अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों का मामला


लिपिकों का ग्रेड वेतन 1900 से 2000 करने का प्रस्ताव


शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है


शासन के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने 29 दिसंबर को कर्मचारियों की संख्या और पड़ने वाले वित्तीय व्ययभार के संबंध में जानकारी मांगी है। पूरे प्रदेश में 3049 एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सर्वाधिक 118 विद्यालय आजमगढ़ में हैं। इसके अलावा जौनपुर में 109 और प्रयागराज में 106 विद्यालय हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more