UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2026

अटल स्कूलों के बच्चे अब रोज पढ़ेंगे समाचार पत्र

लखनऊ। बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब अटल आवासीय स्कूलों के बच्चे भी नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ेंगे। सभी अटल आवासीय विद्यालयों के पुस्तकालयों में नियमित रूप से प्रतिष्ठित एवं उच्च गुणवत्ता वाले हिंदी व अंग्रेजी समाचार पत्रों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में बीओसीडब्ल्यू बोर्ड के अध्यक्ष व प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन डा. एमके शन्मुगा सुंदरम ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए।



सभी अटल विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जारी आदेश में समाचार पत्रों को बच्चों की दैनिकचर्या में शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि प्रार्थना सभा के बाद कक्षा में पठन-पाठन प्रारंभ करने के पूर्व 10 मिनट का समय समाचार पाठन के लिए आवंटित करें। प्रतिदिन 5 नए व कठिन शब्द उनके अर्थ सहित बोर्ड पर प्रदर्शित करें। विद्यालय पत्रिका बनाएं, इसका संपादन विद्यार्थियों की टीम द्वारा ही किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more